देखें वीडियो: प्रचार के दौरान भावुक होकर रो पड़ीं भाजपा की 'आयरन लेडी' किरण बेदी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली की सल्तनत पर किसका होगा कब्जा इसका फैसला आगामी 10 फरवरी को हो जाएगा। दिल्ली इस वक्त चुनाव के हाई वोल्टेज प्रचार की गिरफ्त में है। कोई किसी पर भ्रष्ट होने का आरोप लगा रहा है तो कोई वादों का पिटारा खोल रहा है। कोई जुबान से तीखी तलवार चला रहा है तो कोई भावनाओं में बहकर आंसू छलका रहा है। जी हां भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी चुनाव प्रचार के दौरान अचानक भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक उठे।

अपने विधानसभा क्षेत्र कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र में बुधवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचीं किरण बेदी ने कहा कि उन्हें लोगों ने आपार प्यार दिया और वह सत्ता में आने के बाद काम के जरिए इस प्यार को लौटाना चाहती हूं। जानकारी के मुताबिक कृष्णानगर चुनाव क्षेत्र में बुधवार की सुबह किरण बेदी जैसे ही चुनाव प्रचार के लिए निकलीं उनकी आंखों में आंसू थे। इस बीच बेदी के पीछे माइक से बोलते हुए पार्टी कार्यकर्ता ने कहा कि देखिए आपका प्यार देखकर किरण जी भुवक हो गई हैं।
इसके अलावा अब बोलने को कुछ नहीं बचा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी की 'आयरन लेडी' किरण बेदी प्रचार के दौरान भावुक हुईं। भरी आवाज में किरण बेदी ने कहा कि प्रचार के दौरान लोगों ने खूब प्यार दिया है और वो उस प्यार का सम्मान करती हैं। किरण ने कहा कि वह बीजेपी की सरकार बनने के बाद जनता के इस प्यार को सूद समेत विकास के साथ लौटाना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications