केजरीवाल के नक्शेकदम पर चल रही है बेटी हर्षिता

harshita kejriwal
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी ने एक और कारनामा कर उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया हैं। केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने 12वीं में 96 फीसदी में अंक हासिल करने के बाद अब आईआईटी जेईई एडवांस टेस्ट क्वालिफाई कर लिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल का ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2014 में 3322 रैंक हासिल किया है।

उन्होंने आईआईटी दिल्ली परिक्षेत्र से जेईई एडवांस का पेपर दिया था। हर्षिता के जेईई एडवांस में सेलेक्शन की पुष्टि आई आईटी कानपुर परिक्षेत्र के जेईई चेयरमैन प्रो. नीरज मिश्रा ने की है। केजरीवाल की बेटी अब उनके नक्शेकदम पर चल रही हैं। आईआईटी में अपनी सफलता का श्रेय हर्षिता अपने परिवारवालों और शिक्षकों को देती है। हर्षिता ने बताया कि वो पिछले दो सालों सो इसके लिएअ तैयारी कर रही थी। रोज 12 घंटे की पढ़ाई के साथ उन्होंने ये जगह हासिल की है। वो अपनी स्कूल से ज्यादा कोचिंग क्लास पर फोकस कर रही थी। हलांकि अपनी रैकिंग से वो खुश नहीं दिखी, लेकिन चयन को लेकर उत्साहित हैं।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हैं। पिता की तरह बेटी ह र्षिता भी अब इंजीनियरिंग करने जा रही है। हलांकि केजरीवाल ने आईआईटी के सिविल परीक्षा पास कर इंडियन रेवेन्यू सर्विस ज्वाइन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ आम आदमी पार्टी से जुड़ गए। पहले बारहवीं में शानदार अंक और अब जेईई एडवांस में सेलेक्‍शन हो जाने के बाद बेटी की सफलता से अरविंद केजरीवाल के घर में खुशी का महौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+