Delhi: केंद्र के बाद दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी
दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। दिल्ली सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया है।
दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। दिल्ली सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन का समर्थन करते हुए दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने अपने संबंधित विभागों और स्वायत्त निकायों को विवरण भेज दिया है।

वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिवाली से पहले 28 सितंबर को महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, जो 01 जुलाई 2022 से प्रभावी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने 12,852 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनभोगियों को त्योहारी सीजन से पहले गिफ्ट मिला है। इससे केंद्र सरकार से सभी कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित हुए हैं।
34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी डीए
डीए को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया है। उदाहरण के तौर पर अगर केंद्र सरकार के किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो 34 फीसदी के हिसाब से वह 6,120 रुपये डीए पाने का हकदार है।सातवें वेतन आयोग के तहत सरकार महंगाई भत्ते को साल में दो बार जनवरी और जुलाई में संशोधित करती है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिवसीय गुजरात दौरे पर












Click it and Unblock the Notifications