पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। पंजाब केसरी को जानकारी देते आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश महासचिव मनोज सोरथिया ने बताया कि दोनों नेता आज आदिवासी बहुल दाहोद जिले के दाहोद कस्बे में संयुक्त रूप से एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे वडोदरा शहर में एक 'तिरंगा यात्रा' में हिस्सा लेंगे।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann and Delhi CM Arvind Kejriwal visit to Gujarat

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश महासचिव मनोज सोरथिया के मुताबिक, रविवार को केजरीवाल और मान आदिवासी बहुल वलसाड जिले के धरमपुर और फिर सूरत जिले के कडोदरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों के दौरान 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए राज्य के सामाजिक और अन्य क्षेत्रों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann and Delhi CM Arvind Kejriwal visit to Gujarat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+