नीडो की मौत के बाद भी दरिंदगी पर उतारु दिल्ली: 2 उत्तरपूर्व छात्रों पर हमला

हालांकि इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन सूत्रों ने जो बताया है उसके मुताबिक मामला नस्ली भेदभाव का है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमला दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर इलाके में हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक हमले में घायल एक छात्र का नाम गिनखांसुन नौलक है। मालूम हो कि 19 साल के नीडो की लाश बेडरूम में मिली थी।
बताया जा रहा है कि दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में स्थानीय दुकानदारों ने नीडो पर हमला कर दिया था और चोट ज्यादा लगने की वजह से अगले दिन नीडो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। आज ही नीडो की मौत के बाद की गई पोस्ट मॉर्टम की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई है और इस रिपोर्ट में नीडो की मौत का कारण सिर पर और चेहरे पर हमले को बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications