डांस के शौकीनों से परेशान दिल्ली पुलिस, जानिए क्यों
नई दिल्ली। शादियों की सहालग में लड़का-लड़की के माता-पिता व बड़े बुजुर्गों की नींद तो पहले ही उड़ी रहती है, अब दिल्ली पुलिस भी चैन से काम नहीं कर पा रही है। कारण है डांस के शौकीन जो बारातों में जाने के बाद देर रात तक डांस करते हैं। ताबड़तोड़ बारातों के चलते दिल्ली पुलिस एड़ी के बल खड़ी है, जैसे ही कॉल आती है, बस धावा बोल देती है।

चौंकिये नहीं दिल्ली पुलिस किसी भी बारात में खलल डालने नहीं जाती है। पुलिस आती है आस-पड़ोस की कम्प्लेन पर, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद बाराती देर रात तक डीजे बजाते हैं और आस-पास रहने वाले लोगों की नींद हराम होती है।
दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड देखें तो जब शादी की सहालग होती है, तो हर रात कम से कम 18 कॉल आती हैं। ज्यादातर कॉल डीजे बंद करवाने के लिये होती हैं। इस मौसम में पिछले 10 दिन में अब तक 183 जगों पर देर रात डीजे बजाने के खिलाफ कॉलें आ चुकी हैं।
कॉल आने पर पीसीआर वैन मौके पर पहुंचती है और शोर को बंद करवाती है। डीसीपी (पीसीआर) आरके सिंह के अनुसार एक तिहाई कॉल रात के 12 से 1 बजे के बीच मिली हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 11 बजे के बाद डीजे चलाना वर्जित है, लेकिन लोग दो-दो बजे तक बजाते हैं और नाचते हैं। इस वजह से पड़ोसियों को खासी दिक्कतें होती हैं। इसका एक कारण यह भी है कि 90 प्रतिशत लोग इस प्रतिबंध के बारे में जानते ही नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications