दिल्ली में 6 महीने के भीतर 7 हॉस्पिटल में बनेंगे 6,800 ICU बेड्स, स्वास्थ्य मंत्री बोले- कोरोना कंट्रोल में है
दिल्ली में 6 महीने के भीतर 7 हॉस्पिटल में बनेंगे 6,800 ICU बेड्स, स्वास्थ्य मंत्री बोले- कोरोना कंट्रोल में है
नई दिल्ली, 30 अगस्त: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बहुत ही कम हो गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना वायरस की की स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली में फिलहाल कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 0.4 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली सरकार ने छह महीने के भीतर सात अस्पतालों में 6,800 से अधिक आईसीयू बेड स्थापित करने का फैसला किया है। दिल्ली में दूसरी लहर आने के बाद रविवार (29 अगस्त) को भी कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 31 नए मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में कोरोना का संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है। दिल्ली में लगातार दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से, एक दिन में कोरोना के मामलों की संख्या 50 से अधिक नहीं हुई है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है।
दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के एमडी ने कहा, लोकनायक में 400 बेड पहले से मौजूद हैं। वहीं 500 रामलीला मैदान के मिलाकर 900 आईसीयू बेड तैयार हैं। बच्चों के लिए 150 बेड और तैयार किए जा रहे हैं। दिल्ली में तीसरी लहर की तैयारी द्धस्तर पर चल रही है। हमारे 5 पीएसए प्लांट शुरू हो गए हैं।
वहीं देशभर में सोमवार (30 अगस्त) को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42,909 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 380 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 34,763 लोग डिस्चार्ज हुए है। कोरोना एक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 3,76,324 है। वहीं कोरोना से हुई मौतों का कुल आंकड़ा 4,38,210 है। देश में अब तक 63.43 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। एक्सपर्ट के मुताबिक अक्टूबर में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications