दिल्ली में कांग्रेस जारी करेगी जिताऊ उम्मीदवारों की लिस्ट
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। बीते विधानसभा चुनावों में अपना सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस आगामी दिल्ली विधान सभा चुनावों के लिए अपने करीब बीस उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची अब किसी दिन भी जारी कर सकती है। इसमें पार्टी के जिताऊ उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कांग्रेस की पहली सूची क्रिसमस से पहले किसी भी दिन आ सकती है।
शोएब इकबाल को भी टिकट
इसमें कांग्रेस के आठ विधायकों के अलावा शोएब इकबाल का नाम भी होगा। वे पिछली विधानसभा में विधायक थे मटिया महल सीच से। वे बाद में कांग्रेस से जुड़ गए थे।
मोदी सुनामी
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की पहली सूची में उन विधायकों के नाम भी हो सकते हैं,जो पिछले चुनावों में दूसरे स्थान पर रहे थे। यानी कि मोदी की सुनामी में दूसरे स्थान पर रहने वालों को महत्व मिल रहा है।
कांग्रेस के दिग्गज
लवली की बातों से साफ संकेत मिलता है कि पहली सूची में उनके अलावा, हारून युसुफ, मोहम्मद आसिफ,मतीन अहमद, प्रहलाद सिंह साहनी,देवेन्द्र यादव,हसन अहमद,जय किशन के नाम तो रहेंगे। इनके अलावा दिल्ली के वित्त मंत्री रहे डा. अशोक वालिया और सुभाष चोपड़ा भी हो सकते है। ये सभी पार्टी के नामवर नेता है और चुनाव जीत सकते हैं। वालिया को पिछले चुनाव में विनोद कुमार बिन्नी ने लक्ष्मी नगर से हरा दिया था।
पूर्व सांसद लड़ें असेंबली चुनाव
इस बीच, अभी यह साफ नहीं हो पा है कि क्या कांग्रेस के सांसद रहे अजय माकन, संदीप दीक्षित,कपिल सिब्बल या जय प्रकाश अग्रवाल भी विधान सभा चुना लड़ेंगे। कहने वाले कह रहे हैं कि सिब्बल इस तरह के किसी भी प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं,जिसमें पूर्व सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए कहा जाए।












Click it and Unblock the Notifications