फंस गये केजरीवाल: कांग्रेस ने दिया पत्र का जवाब

कांग्रेस के जवाबी पत्र पर पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की बात हमने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में कही थी, हम इसका समर्थन करते है। इसके अलावा दिल्ली में पहले से ही एक लोकायुक्त है अगर केजरीवाल जनलोकपाल बिल लाना चाहते हैं तो हम ऐसे सभी प्रावधानों का समर्थन करेंगे जो कि संसद के खिलाफ न हो।
इस पर 'आप' नेता मनीष सिसोदिया का कहना है कि 'अभी मैं पार्टी की अगली रणनीति पर कुछ नहीं कहना चाहता हूं, हम इसका फैसला पार्टी बैठक में करेंगे। अब यह भी खबर आ रही है कि दिल्ली विधानसभा भंग नहीं की जाएगी। 'आप' के किसी अन्य नेता ने कांग्रेस के जवाबी पत्र पर कुछ भी नहीं कहा है।
गौर हो कि केजरीवाल ने समर्थन देने की पहल करने पर कांग्रेस और भाजपा के सामने 'आप' नेता ने शर्तें रखी थी। हालांकि अभी तक भाजपा ने कुछ भी जवाब नहीं दिया है, वहीं 'आप' के जवाब का भी जनता को इंतजार है। अगर 'आप' ने कांग्रेस की शर्तों पर सहमति जता दी तो दिल्ली में आप और कांग्रेस की सरकार बनना तय है।












Click it and Unblock the Notifications