सीएम केजरीवाल बोले- हमने प्रतिभाशाली एथलीटों को आगे बढ़ाने के लिए देश में सर्वश्रेष्ठ नीतियां बनाई हैं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया और कहा सरकार एथलीटों को पूरी सहायता प्रदान करेगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने प्रतिभाशाली एथलीटों को आगे बढ़ाने के लिए देश में सर्वश्रेष्ठ नीतियां बनाई हैं।
{image-delhiaapletestnews23-1709749553.jpg hindi.oneindia.com
मुख्यमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले दिल्ली के 11 एथलीटों और तीन कोचों को सम्मानित करते हुए बोली।
इस सम्मान समारोह में सीएम केजरीवाल ने नकद प्रोत्साहन योजना के एशियाई गेम्स के अंतर्गत स्वर्ण पदक पाने वाले विजेताओं को 1 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और सभी सरकारों को उन्हें निखारने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।
सीएम ने कहा हमारी सरकार 'प्ले एंड प्रोग्रेस' और 'मिशन एक्सीलेंस' योजनाओं के तहत संघर्षरत एथलीटों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले एथलीटों को प्रोत्साहित करती है, ताकि उनका मनोबल बढ़ाया जा सके।
सीएम ने कहा हमने प्रतिभाशाली एथलीटों को निखारने के लिए देश में सर्वश्रेष्ठ नीतियां बनाई हैं। अब हम उनमें और सुधार करेंगे। उन्होंने कहा पदक जीतने के बाद पूरी दुनिया एथलीट के सम्मान के लिए आगे आती है, लेकिन संघर्ष के दौरान कोई मदद नहीं करता।












Click it and Unblock the Notifications