दिल्ली में 5 मिनट में 3 हिट एंड रन: 2 की मौत, हादसा का Video देखकर कांप जाएंगे आप
नयी दिल्ली। सोमवार की सुबह इतनी भयानक होगी इसका अंजादा किसी को नहीं था। सुबह सैर के लिए निकले 40 साल कामेश्वर प्रसाद और 67 साल के अश्विनी आनंद को नहीं पता था कि खौफनाक मौत उनका इंतजार कर रही है। जनकपुरी पश्चिम के पास हुए इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया है। नशे में चूर 21 साल के ऋषभ ने अपनी तेज रफ्तार कार से दो लोगों की जान ले ली जबकि एक को बुरी तरह घायल कर दिया। Video: भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हवा में उछली स्कूटी और लड़कियां
देखें वीडियो...
बीबीए की पढ़ाई कर रहा ऋषभ सुबह 5 बजे के करीब अपनी होंडा सिटी को तेज रफ्तार से भगा रहा था। वो रातभर अपने दोस्त के घर से पार्टी करके लौट रहा था। वो नशे में धुत था। उसने तिहाड़ जेल के पास यू-टर्न लिया और आईटी मिनिस्ट्री में काम करने वाले कामेश्वर प्रसाद को टक्कर मार दी। वो उस वक्त मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। टक्कर इतनी तेज ती कि कामेश्वर पहले एक पेड़ से टकराए और फिर दीवर से टकरा गए। सिर में गहरी चोट लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। Video: घर के सामने से लड़की का अपहरण,छेड़खानी के बाद आरोपी फरार
ऋषभ का अगले शिकार बने संतोष। ऋषभ ने संतोष पर अपनी तेज रफ्तार कार चढ़ा दी। संतोष बुरी तरह घायल हो गए। ऋषभ अपनी होंडा सिटी कार 100 के रफ्तार में भगाता हुआ आगे बढ़ा तो उसने मॉर्निंग वॉक पर निकले 67 साल के अश्विनी आनंद को टक्कर मार दी। अश्विनी सकड़ के पास खड़ी एक कार से टकराए और तकरीबन 20 मीटर पीछे जाकर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ऋषभ ने 5 मिनट में 2 की जिंदगी लील ली, जबकि एक को बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कार से शराब की बोतलें मिलीं हैं। पुलिस ने ऋषभ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications