आज हो सकता है नरेंद्र मोदी की सीट का फैसला

BJP to announce second list, Modi might contest from Varanasi
नई दिल्‍ली। आज भाजपा के उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट आएगी, उम्‍मीद की जा रही है कि इसमें फैसला हो जाएगा कि पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। गौर हो कि पार्टी द्वारा पहली लिस्‍ट जारी हो चुकी है लेकिन बड़े नेताओं की सीट का फैसला अभी नहीं हुआ है। जनता की नजर मोदी की सीट पर है, जहां से उम्‍मीद की जा रही है कि आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल उनके खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

इसके पहले भाजपा ने जो पहली लिस्‍ट जारी की है, उसमें 54 उम्‍मीदवारों की सीट का फैसला हो गया है। जिसमें से सर्वाधिक सीटें महाराष्‍ट्र की रही हैं।

इस बार के चुनाव में उम्‍मीद की जा रही है कि भाजपा पूरी की पूरी 543 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आज जारी होने वाली दूसरी लिस्‍ट में मोदी की सीट फाइनल हो सकती है। जनता की नजर मोदी की सीट पर इसलिए भी अधिक है क्‍योंकि केजरीवाल, मोदी के विकास दावों का सच जगजाहिर करने के लिए गुजरात दौरे पर हैं।

राजनाथ सिंह ने 2009 में गाजियाबाद सीट से 90,000 वोटों से जीत दर्ज की थी।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि दिल्‍ली के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने कांग्रेस की प्रमुख प्रत्‍याशी शीला दीक्षित को हराया था, जबकि शीला तीन बार नई दिल्‍ली सीट पर जीत हासिल कर चुकी थी। अब जब केजरीवाल ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया है तो वह भाजपा के प्रमुख चेहरे मोदी को हराकर राष्‍ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर लोकप्रिय होना चाहते हैं।

सूत्रों के अनुसार लगभग 100 उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा गाजियाबाद से लड़ने वाले राजनाथ सिंह का नाम लखनऊ सीट से प्रस्‍तावित किया जा सकता है। आज के प्रत्‍याशी उत्‍तराखंड, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और उत्‍तर प्रदेश के लिए हो सकते हैं।

Did you know: भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने 2009 में गाजियाबाद से चुनाव लड़ा था, जहां उन्‍होने कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोयल को 90, 000 वोटों से पराजित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+