भाजपा सांसद ने केजरीवाल को दी भद्दी गालियां, समर्थकों से भी दिलवाईं
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक मार्च के दौरान भद्दी गालियां दीं हैं।

समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी के विधायक का पुतला फूंकने के बाद मार्च निकाल रहे सांसद रमेश विधूड़ी ने जब अरविंद केजरीवाल की आलोचना शुरू की तो फिर वो ये भूल गए कि उनकी भाषा क्या होनी चाहिए।
ये सारा मामला तब हुआ जब भाजपा सांसद गुरूवार को तुगलकाबाद के 'आप' विधायक राम पहलवान के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। राम पहलवान पर एक युवक के साथ मारपीट का आरोप है।
केजरीवाल को बताया धोखा देने वाला
रमेश विधूड़ी और समर्थकों ने पहले राम पहलवन का पुतला फूंका और फिर आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद रमेश विधूड़ी ने दिल्ली की आम आदमी सरकार पर तीर चलाने शुरू किए।
रमेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को झूठा और धोखेबाज कहा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से किया वादा नहीं निभाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव पूर्व जनता से बड़े-बड़े वादे किए लेकिन जीत के बाद सब भूल गए।
भाजपा सांसद के बोल बिगड़ने शुरू हुए तो उनके साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक तक असहज होने लगे। विधूड़ी ने केजरीवाल के लिए गालियों का इस्तेमाल किया। एक बार बिधूड़ी ने उन अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिनको एक सभ्य समाज में दोहराया जाना भी मुश्किल है।
बेटी और बीवी को भी बनाया निशाना
खबरों के मुताबिक रमेश विधूड़ी ने केजरीवल की बीवी और बेटी के लिए भी खराब शब्दों का इस्तेमाल किया। भाजपा सांसद ने कुछ समर्थकों को भी उकसा कर केजरीवाल को गालियां दिलवाईं।
संसद का सदस्य होने के बावजूद जो भाषा रमेश विधूड़ी ने इस्तेमाल की उसका वीडियो इतना आपत्तिजनक है कि समाचार चैनलों को भी कई तरह उनकी आवाज को बीप करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications