दिल्ली पर फिर महंगाई की मार, पेट्रोल के साथ-साथ ये 14 चीजें हुई महंगी
नयी दिल्ली। अगर दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपको बड़ा झटका दे सकती है। एक बार फिर आप पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने वैट दर बढ़ाने का फैसला कर लिया है। ऐसे में पेट्रोल समेत कई चीजों की कीमतें दिल्ली में बढ़ जाएंगी।

वैट 20 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया गया है। ऐसे में दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 5.56 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गौरतलब है कि सोमवार को केजरीवाल सरकार ने विधानसभा में वैट को 20 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी किए जाने का प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन सदन में भीरी हंगामा हो गया।
भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा के विधायक ओपी शर्मा ने माइक तोड़ डाली, जिसके बाद स्पीकर ने माइक ऑफ करने का आदेश दिया। वहीं भाजपा विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता ने बिल की कॉफी फाड़ दी और सदन का बहिष्कार कर बाहर निकल गए। लेकिन अगर प्रस्ताव पास हो जाता है तो दिल्ली में पेट्रोल के दाम कम से कम पांच रुपये ज्यादा बढ़ जाएंगे।
अभी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 66 रुपये 93 पैसे प्रति लीटर है जो अब 72 रुपये 49 पैसे हो जाएंगे। इसके साथ ही हुक्का और भांग, 5000 रुपये से ज्यादा दाम की घड़ियां, हवाई ईंधन और विदेशी ब्रांड की शराब के लिए भी पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications