भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने भाजपा ज्वाइन की

भाजपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज तिवारी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गये। उन्हें मुख्य रूप से दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल वासियों के वोट बटोरने के लिये पार्टी में शामिल किया गया है। दिल्ली में हाल ही में आयोजित कई बड़े कार्यक्रम जहां पूर्वांचल व बिहार के निवासियों की तादाद ज्यादा थी, वहां मनोज तिवारी के विशेष कार्यक्रम आयोजित करवाये गये।
दिल्ली की किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह अभी कनफर्म नहीं हुआ है। लेकिन इतना जरूर है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पूरी दिल्ली में घूमने वाले भगवा रथ पर मनोज तिवारी के मन मोह लेने वाले गाने जरूर सुनायी देंगे। हम आपको बता दें कि दिल्ली में करीब 30 लाख से ज्यादा पूर्वांचलवासी हैं।












Click it and Unblock the Notifications