ASWATHY S : मजदूर की बेटी अश्वथी एस बनी IAS, 3 बार तो UPSC Pre तक पास नहीं कर पाई थीं
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। मिलिए केरला की अश्वथी एस से। ये अपने ख्वाबों को हकीकत में बदलने वालों में से एक हैं। आईएएस बन गई हैं। इनकी केरला से यूपीएससी दिल्ली तक की पूरी कहानी बेहद प्रेरणादायक है।

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं
अश्वथी एस कंस्ट्रक्शन मजदूर की बेटी हैं। मूलरूप से केरला की राजधानी तिरुवनंतपुरम की रहने वाली हैं। अश्वथी के परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। इनके पिता प्रेम कुमार कंस्ट्रक्शन मजदूर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

अश्वथी एस ने पाई 481वीं रैंक
बता दें कि यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 का अंतिम परीक्षा परिणाम 24 सितम्बर को घोषित किया गया था, जिसमें अश्वथी एस ने 481वीं रैंक हासिल की है जबकि बिहार के शुभम कुमार ने टॉप किया है। केरला के 11 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

15 साल पहले देखा आईएएस बनने का सपना
यूपीएससी की सीएसई क्रैक करने के बाद अश्वथी ने मीडिया से बताचीत में कहा कि उसने आईएएस बनने का ख्वाब 15 साल पहले देखा था, जो अब पूरा हो गया है। आईएएस बनने के लिए अश्वथी ने अपनी खास योजना बनाकर तैयारी की थी।

तीन बार में प्री भी पास नहीं
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अश्वथी ने कहा कि उन्होंने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की है। शुरुआत के तीन प्रयास में यूपीएससी सीएसई की प्री परीक्षा भी पास नहीं कर पाई थी, मगर हिम्मत नहीं हारी और अपनी गलतियों में सुधार करती गईंं।

मनरेगा मजबूर की बेटी भी बन चुकी आईएएस
बता दें कि अश्वथी एस से पहले भी मजदूर के घर से आईएएस बेटी निकल चुकी हैं। केरला के वायनाड़ जिले के गांव पोजुथाना के मनरेगा मजदूर की बेटी श्रीधन्या सुरेश 2028 में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बन चुकी हैं। श्रीधन्या का हाल ही कोझीकोड सहायक कलेक्टर पद से मलप्पुरम पेरिंथलमन्ना में तबादला किया गया था। श्रीधन्या सुरेश वर्ष 2018 में 410वीं रैंक हासिल कर UPSC परीक्षा पास की। केरला में जनजाति से पहली महिला आईएएस हैं।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications