2 महीने में सीएम केजरीवाल ने फूंक डाली 91000 रु. की बिजली, RTI से खुलासा
नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। वो पार्टी जो अपने आप को आम जनता बताती है। सीएम अरविंद केजरीवाल कईयों बार चीख-चीख कर कह चुके हैं कि वो आम आदमी है, लेकिन जरा इस आम आदमी के मुख्यमंत्री की ठाठ देखिए जिन्होंने 2 महीनों में 91000 रुपए की बिजली फूंक डाली ।

जी हां दिल्ली की जनता जहां महंगी बिजली बिज से परेशान है वहां उनके मुख्यमंत्री ने सिर्फ 2 महीने में 91 हजार की बिजली जला दी। केजरीवाल के सरकारी घर का अप्रैल-मई महीने में बिजली बिल 91 हजार रुपए आया है। सीएम का घर दिल्ली के सिविल लाइंस में स्थित है।
एक आरटीआई के जवाब में इस बात का खुलासा हुआ है। आरटीआई एक्टिविस्ट विवेक गर्ग ने ये जानकारी मांगी थी, जिसके बाद ये खुलासा हुआ कि इतने आम नहीं है आप के मुख्यमंत्री।केजरीवाल के घर के बिजली बिल को लेकर दिल्ली बीजेपी ने आप सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी का दावा है कि केजरीवाल के सरकारी घर का बिजली बिल 91 हजार नहीं एक लाख रुपए से ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications