70 फीसदी दिल्लीवाले चाहते हैं आप की बने सरकार

एक समारोह के दौरान केजरीवाल ने सरकार बनाने की दिशा में इशारा करते हुए कहा कि हम सरकार बनाएंगे। हालांकि अभी आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जा कर रायशुमारी कर रही है, कि दिल्ली में उसे सरकार बनानी चाहिए या नहीं।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि ज्यादातर लोग सरकार बनाने के पक्ष में हैं। फोन कॉल और एसएमएस पर लोगों से सरकार बनाने पर उनकी राय मांग रही आप पार्टी को ज्यादातर लोगों ने सरकार बनाने के लिए ही कहा है। आप के मुताबिक अबतक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय रखी है जिसमें ज्यादा लोग सरकार बनाने के हक में हैं। एक सर्वे में भी 75 फीसदी जनता चाहती है कि आप सरकार बनाए।












Click it and Unblock the Notifications