दूसरे के खर्च पर चार्टर विमान से सफर करना केजरीवाल को पड़ा महंगा

अरविंद केजरीवाल विरोधी पार्टियों के नेताओं पर कॉरपोरेट घरानों के चार्टर्ड विमानों का इस्तेमाल करने को लेकर निशाना साधते रहे, लेकिन इसबार उनका निशाना उन्हीं को जा लगा है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल चार्टर विमान इस्तेमाल को लेकर खुद फंसते नजर आ रहे हैं। केजरीवाल ने जयपुर से दिल्ली तक ऐसे ही चार्टर्ड विमान से यात्रा की जिसका खर्च किसी और ने दिया। अब इस बात को लेकर केजरीवाल फंसते नजर आ रहे हैं।
Did You Know: 'आप' जब भी सड़क पर उतरते हैं उनके डोनेशन में बढ़ोतरी हो जाती है।
दरअसल केजरीवाल को दिल्ली में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में शामिल होना था। जिसके लिए उन्होंने जयपुर से चार्टर फ्लाइट ली। केजरीवाल आयोजकों के खर्चे पर निजी विमान से दिल्ली पहुंचे। जब उनसे इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह विमान उन्हें एक मीडिया समूह ने मुहैया कराया था। केजरीवाल के इस रवैये पर बीजेपी ने उन पर हमला बोल दिया। बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने उन्हें ढोंगी करार दिया और कहा कि केजरीवाल वीआईपी संस्कृति के विरोध की बात तो करते हैं, लेकिन खुद अपने आचरण पर ध्यान नहीं देते। अब केजरीवाल की तलवार उनकी गर्दन पर ही लटकती जा रही है।
Did You Know: आम आदमी पार्टी की मानना है कि जब भी वो सड़क पर उतरते है उनको मिले वाले डोनेशन में बढ़ोतरी हो जाती है। जहां पहले हर रोज 8-10 लाख रुपये तक का ही डोनेशन मिल पा रहा था, वहीं सड़क पर प्रदर्शन करने के बाद उन्हें 24 लाख रुपए तक का दान मिलने लगता है।












Click it and Unblock the Notifications