केजरी का वार: मोदी के इशारे पर 'जंग' लड़ रहे हैं जंग
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तो मानों उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच की जंग की मैदान बन चुकी हो। आए दिन दोनों के बीच विवाद उठते रहे हैं। ऐसे में ताजा विवाद महिला आयोग की अध्यक्ष की नियुक्ति को रद्द करने को लेकर उठा हैं।

दिल्ली महिला आयोग में स्वाति मालीवाल की नियुक्ति विवाद को लेकर अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। केजरीवाल ने उपराज्यपाल को मोदी का आदमी बताते हुए कहा है कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के कामकाज में अड़ंगा पैदा कर रही है जिसके कारण दिल्ली में काम सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि एलजी मोदी के इशारों पर काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग को भी चिट्ठी लिखकर कहा है कि उपराज्यपाल महोदय, प्रधानमंत्री जीत गए और हम सब हार गए। केजरीवाल ने चिट्ठी में उपराज्यपाल नजीब जंग से हाथ जोड़कर विनती की है कि महिला आयोग की फाइल पर साइन करके महिला आयोग चालू कर दें।












Click it and Unblock the Notifications