लातूर जलसंकट पर PM मोदी के फैन हुए केजरीवाल, कहा दिल्ली भी मदद के लिए तैयार
नयी दिल्ली। ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारिफ की होगी। अरविंद केजरीवाल ने सूखे से प्रभावित लातूर में जल संकट का सामाधान निकालने के लिए पीएम के कामों की सराहना की और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखा प्रभावित जिले में पानी भेजने के लिए उनकी मदद मांगी।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की तारिफ करते हुए उन्हें एक खत लिखा है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के लोग अगले दो महीनों तक प्रति दिन 10 लाख लीटर पानी लातूर भेजेंगे। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली पानी के साथ तैयार है बस उसके परिवहन की व्यवस्था के लिए उन्हें केंद्र सरकार की मदद चाहिए।
केजरीवाल ने कहा कि अगर 21वीं सदी में भारत में कोई जलसंकट से मरता है तो ये देश के लिए शर्मिंदगी है। ऐसे में दिल्ली लातूर की मदद करने के लिए तैयार है। दिल्ली में भी जलसंकट है, लेकिन लातूर की स्थिति देखते हुए वहां के लोगों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। केजरीवाल ने कहा है कि लातूर की मदद के लिए पूरे देश को साथ आना चाहिए। वो दूसरे राज्यों से भी लातूर की मदद करने की अपील करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications