दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ SC पहुंचे 'आप'

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। जनलोकपाल के मुद्दे पर अपनी सत्ता का त्याग कर चुकी आम आदमी पार्टी अब दिल्ली विधानसभा भंग कराने और दोबारा चुनाव कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। आम आदमी पार्टी उपराज्यपाल नजीब जंग के उस फैसले के खिलाफ खड़ी हो गई है जिसमें उन्होंने दिल्ली विधानसभा भंग न करने की बात कही हैं।

सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लेकर पहुंची आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना अलोकतांत्रिक है। अपनी याचिका में आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल को विधानसभा भंग कर दोबारा चुनाव का आदेश देना चाहिए।

दरअसल दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए विधानसभा को निलंबित और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू किया था। जिसके बाद अब आप सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+