दिल्ली: अफ्रीकन युवक की पीट-पीटकर हत्या, 1 गिरफ्तार
नयी दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक विदेशी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई हैं। वसंत कुंज के नार्थ के किशनगढ़ के पास अफ्रीका के रहने वाले 23 साल के ओलिवा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है की शुक्रवार देर शाम 11.50 मिनट पर दिल्ली पुलिस को घटना जानकारी मिली।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ओलिवा इस इलाके में किसी काम से आया था, लेकिन ऑटो हायरिंग को लेकर इसकी 3-4 युवकों से झड़प हो गई। उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने उसे दौड़ा-दौड़ कर पीटा और फिर ओलिवा के सिर पर पत्थरों से वार किया गया।
पुलिस ने इस हत्या के मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर ली है, जबकि एक को हिरासत में लिया गया है। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications