'आप' को मोदी का सहारा, दिया 'मोदी फॉर PM, केजरीवाल फॉर CM' का नारा
नयी दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तारिख का ऐलान भले ही नहीं हो पाया हो, लेकिन चुनावी दंगल की शुरुआत हो चुकी है। आम आदमी पार्टी इस चुनावी रण में सबसे तेज दौड़ रही है। चुनाव के ऐलान के साथ ही आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

लोकसभा और दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि चुनावी राजनीति में आज कल सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्का चलता है, ऐसे में आम आदमी पार्टी मोदी को अपनाने से भी पीछे नहीं हटी।
मोदी के सहारे आप दिल्ली में सत्ता की कुर्सी तक पहुंचना चाहती है। मोदी लहर से डरी आम आदमी पार्टी इसी कारण नरेन्द्र मोदी का सहारा ले रही है। शुक्रवार शाम 5 बजे अगर आपने आप की वेबसाइट देखी होगी तो मेरा दावा है कि आप चौंक गए होंगे कि यह वेबसाइट किसकी है, आम आदमी पार्टी या फिर बीजेपी की। शाम 5 बजे तक आप की वेबसाइट पर पीएम मोदी की तस्वीर मौजूद थी। साथ में अरविंद केजरीवाल भी थे। बोल्ड अक्षरों में लिखा था दिल्ली बोली, 'मोदी फॉर पीएम, केजरीवाल फॉर सीएम।'

जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आने लगी पार्टी ने फौरन इसे हटा लिया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर पार्टी की खिंचाई शुरू हो चुकी थी। आम आदमी पार्टी की वेबसाइट पर मौजूद इस तस्वीर में विवाद से बचने के लिए केजरीवाल की मोदी से ज्यादा बड़ी तस्वीर लगाई थी, लेकिन मकसद था मोदी के सहारे सत्ता तक पहुंचना।
BREAKING: Excited by seeing Modi's pic on AAP's website, Delhi BJP urges PM to resign and fight for Delhi CM.
— Arnab दोस्ती बनी रहे (@justicearnab) November 7, 2014 इस तस्वीर के साथ लिखा था कि दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है। वे एक मजबूत प्रधानमंत्री चाहते थे इसलिए नरेंद्र मोदी जी को चुना अब वो एक मजबूत मुख्यमंत्री चाहते हैं ताकि भ्रष्टाचार, महंगाई, स्कूल, ट्रांसपोर्ट और अस्पताल जैसे मुद्दों का समाधान हो सके और इसलिए वो अब अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर चाहते हैं। सोशल मीडिया पर खिचाई होने के बाद पार्टी ने इसे अपने वेबसाइट से हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications