Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'आप' का फैसला, बागियों पर कार्रवाई की तैयारी, मामला अनुशासन समिति के पास

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने बागियों पर फैसला लेने का काम पार्टी की अनुशासन समिति पर छोड़ दिया है। योगेन्द्र यादव, प्रसांत भूषण, अजित झा और आनंद कुमार पर कार्रवाई के लिए पार्टी के मामला अनुशासन समिति के पास भेज दिया है। ये अहम फैसला पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी यानी पीएसी की बैठक में लिया।

kumar vishwas

शाम 7 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर हुई। इस अहम बैठक के बाद पार्टी नेता संजय सिंह ने मीडिया को बताया 'स्वराज संवाद' नाम की बैठक आयोजित करने वाले नेताओं का मामला पार्टी की अनुशासन समिति को भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि आप के बागी नेता योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण ने मंगलवार को दिल्ली से सटे गुड़गांव में 'स्वराज संवाद' नाम की बैठक आयोजित की, जिसमें करीब 1200-1300 नेता-कार्यकर्ताओं शामिल हुए थे। जिसके बाद आप ने साफ कर दिया था कि इस बैठक में शामिल होने वाले नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+