‘आप’का कलेश कटा, अब एमएलए खाएंगे मलाई
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। ‘आप'का कलेश कट गया प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव को उनकी औकात बताने के बाद। अब आम आदमी पार्टी (आप) के हाल के विधानसभा चुनावों में जीते विधायकों को मलाई बांटी जानी शुरू हो गई है। उन्हें तमाम बोर्डों और अन्य विभागों में एडजेस्ट किया जा रहा है।
डीडीए में भेजा
पिछली आप सरकार में मंत्री रहे सोमनाथ भारती को डीडीए का मेंबर बनाया गया है। वे मालवीय नगर से चुनाव जीते हैं। अपने इलाके में काफी लोकप्रिय नेता हैं। किरण बेदी को हराने वाले एस.के.बग्गा को भी डीडीए का मेंबर बनाया गया है। डीडीए के मेंबर के पास कई तरह की शक्तियां होती हैं। डीडीए जब दिल्ली में नई योजनाओं पर काम करता है,तब इन विधायकों की सलाह लेता हैं। डीडीए के मेंबर को दफ्तर और कार जैसी दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं।
रूरल बोर्ड में मलाई
इस तरह से दिल्ली रूरल डवलपमेंट बोर्ड में भी आप के बवाना से विधायक वेद प्रकाश नांगलोई जाट से विधायक आ.शौकीन को सदस्य बनाया गया है। इसका काम दिल्ली के ग्रामीण इलाकों की विकास योजनाओं पर काम करना होता है।
जल बोर्ड में जाएंगे
कुछ विधायकों को दिल्ली जल बोर्ड में भेजा रहा है। इन सभी को शक्तियां और घोड़ा-गाड़ी तो मिलेगी ही। आने वाले समय में केजरीवाल सरकार दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली साहित्य अकादमी में भी बहुत से विधायकों को एडजेस्ट कर देगी। इनके अलावा कुछ विधायक दिल्ली खादी बोर्ड में भी भेजे जा सकते हैं। जानकारों का कहना है कि बहुत से विधायकों के लिए नई जगह सृजित की जा सकती है। सरकार को इस बात का अधिकार होता है।
दफ्तर और कारें
हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि आम आदमी पार्टी के लिए अपने सभी 67 विधायकों को मलाई बांटना तो मुश्किल होगा। पर 50 विधायकों को तो दफ्तर और कार मिल ही जाएंगी।













Click it and Unblock the Notifications