सत्‍ता की हनक या फिर कुछ और, बुराड़ी थाने में पुलिस से उलझे AAP के दो विधायक

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पिछली बार जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी तो पार्टी के विधायक और तत्‍कालीन कानून मंत्री सोमनाथ भारती और पुलिस में झड़प की खबरें खूब चर्चा में आई थीं। इस बार जब फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तो पार्टी के दो विधायकों और पुलिस के बीच झड़प की खबर सुर्खियों में है।

AAP MLAs clash with Delhi police cops in Burari area

शुक्रवार शाम उत्‍तरी दिल्‍ली के बुराड़ी थाने में बुराड़ी से 'आप' के एमएलए संजीव झा और मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश त्रिपाठी सहित कई अन्‍य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। उनपर पुलिस से बदसलूकी करने का आरोप है। इस संबंध में विधायक सजीव झा ने आरोप लगाया है और कहा है कि शुक्रवार शाम जब वो एक केस के सिलसिले में बुराड़ी थाने पहुंचे तो गेट पर खड़े संतरी ने उनके साथ बदसलूकी की।

झा ने यहां तक आरोप लगाया कि संतरी ने उनके उपर बंदूक तान दी। इसके बाद थाने में बड़ी संख्‍या में 'आप' के कार्यकर्ता इकट्ठा हो गये। संजीव ने एसएचओ से संतरी सहित 2 अन्‍य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बढ़ती भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

इस एक्‍शन में आप के कई कार्यकर्ता जख्‍मी हो गये जिनमें विधायक अखिलेश त्रिपाठी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक लाठीचार्ज का शिकार वहां मौजूद मीडियाकर्मी भी हुई। पुलिस का कहना है कि लोगों ने उन पर पत्थरबाजी की थी, जिसमें कुछ पुलिसवालों को चोटें भी आयी हैं। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज के लिए मजबूर होना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+