आप विधायक को मारी आंख, पड़े तमाचे, फिर खाई जेल की हवा
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा से सरेआम छेड़खानी करने वाले को कड़ी सीख दी। अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने पहुंची अलका लांबा जब बल्लीमारान में गालिब की हवेली का दौरा कर टाउनहॉल पहुंचीं तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। लोग उनसे अपनी शिकायत सुनाने लगें, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर एक शख्स ने अलका को देखकर आंख मारी और इसके थोड़ी देर बाद उसने उन्हें कंधे पर छुने लगा।

लड़के की इस हरकत पर अलका ने पहले तो उसे तेज तमाचा जड़ दिया फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कर उसे जेल की हवा खिलाई। अलका ने अपने ट्विटर पर घटना के बाद की तस्वीरें भी शेयर की। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो कहने लगा कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।
उसके बीमार होने की बात पर अलका ने कहा कि अगर पता कि वो बीमार निकला तो वो उसका मुफ्त इलाज करवाएंगी। अलका ने इस बात पर दुख जताते हुए कहा कि दिल्ली में महिलाओं के साथ रोजाना ऐसी घटनाएं होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications