केजरीवाल का 'एक साल बेमिसाल', जानें क्या-क्या हुए बड़े ऐलान
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आज से एक साल पहले दिल्ली को 'आप' से प्यार हो गया था। जी हां आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस मौके पर आज दिल्ली में कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पूरी कैबिनेट मौजूद थी और इस मौके पर दिल्ली की जनता को तोहफा भी दिया गया। केजरीवाल ने पानी का बिल माफ कर दिया है। 30 नवंबर 2015 तक के बिजली के बिल में भी राहत दी गई है।
ए और बी ग्रेड के लोगों को 25% और सी ग्रेड के लोगों को 50% बिजली का बिल माफ कर दिया गया है। आपको बता दें कि एक साल पूरा होने पर आम आदमी पार्टी की सरकार इसे 'एक साल बेमिसाल' के रुप में मना रही है। तो आईए आपको उन बड़े ऐलानों के बारे में बताते हैं जो केजरीवाल ने किया है।
केजरीवाल का ऐलान
- बिजली जाने पर एक घंटे में लाइट न आने पर बिजली कंपनियों को जुर्माना देगा होगा।
- हाउस टैक्स पर लेट पेमेंट और सरचार्ज माफ होगा।
- ए और बी कैटेगिरी की कॉलोनियों में बिल पर 25 फीसदी छूट।
- सी कैटेगिरी की कॉलोनियों में बिल पर 50 फीसदी छूट।
- डी कैटेगिरी की कॉलोनियों में बिल पर 75 फीसदी छूट।
- इसका फायदा उसी को मिलेगा, जिसने यहां पानी का चालू मीटर लगा हो।
- 31 मार्च 2016 तक 268 कॉलोनियों में पानी पहुंच जाएगा।
- 2017 तक हर घर में पानी पहुंच जाएगा।
- सिर्फ उन अवैध कॉलोनियों को इसका फायदा नहीं मिलेगा, जहां कोई कानूनी अड़चन हो।
- 2017 तक हर नल में पीने लायक पानी होगा।
- 31 मई तक राशन की सभी दुकानों में बायोमीट्रिक सिस्टम लागू हो जाएगा।
- सरकारी स्कूलों की हालत सुधारी जाएगी।
- कई नए स्कूल बनाए जाएंगे।
- सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं देंगे।
- एक साल में सभी मोहल्ला क्लिनिक और पॉली क्लिनिक बन जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications