निगम उपचुनाव परिणाम के बाद 'आप' ने मांगा भाजपा से इस्तीफा, दुर्गेश पाठक का आरोप- एमसीडी को भाजपा ने किया कंगाल
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है।वहीं अपनी जीत पर गदगदद आम आदमी पार्टी इस उपचुनाव के परिणाम को दिल्ली निवासियों के सियासी मूल के तौर पर देख रही है।इस चुनाव परिणाम के बाद आप ने कहा दिल्ली वालों का भापजा ने भरोसा खो दिया है इसलिए उसे एमसीडी से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पत्रकार वार्ता में दुर्गेश पाठक ने कहा लोगों ने आप पर भरोसा जताया है और भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। इससे पहले एमसीडी के तीन चुनावों में भाजपा को बहुमत मिला था। दुर्गेश पाठक ने ये भी आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। भाजपा की देखरेख में एक तरफ एमसीडी कंगाल होती चली गई तो दूसरी ओर भाजपा के पार्षद और नेता अमीर होते चले गए।
दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा की ये असफलता ही है कि उसके समय में दिल्ली की हर गली में कूड़ा पड़ा रहता है। 48 शहरों में हुए स्वच्छता सर्वे में दिल्ली का स्थान 47वां है। भाजपा के राज में भ्रष्टाचार भी अपने चरम सीमा पर पहुंच गया। निगम में कर्मचारियों को उनकी सैलरी तक नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा उपचुनाव का परिणाम बता रहा है कि भाजपा जनता की अदालत में फेल हो चुकी है। अब एमसीडी में बने रहने के लिए भाजपा के पास न तो नैतिक ताकत है और न जनता का साथ बचा है। उन्होंने बताया कि हमने एमसीडी से भाजपा के इस्तीफे की मांग की है।
बता दें एमसीडी उपचुनाव में मिली सफलता के बाद आप ने देशभक्ति गीतों पर जमकर डांस किया ढोल-नगाड़े की थाप पर देर शाम तक जश्न चलता रहा।राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत सभी बड़े नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, "अरविंद केजरीवाल की राजनीति पर दिल्ली की जनता भरोसा करती है। एमसीडी के उपचुनावों पर भाजपा की ओर से कहा गया था कि यह सेमीफाइनल है। अब जनता ने बता दिया है कि यह उपचुनाव सेमीफाइनल था, तो फाइनल नतीजा क्या होगा?"
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा "भाजपा जितना अहंकार करेगी, जनता की तरफ से उतना ही बड़ा जवाब मिलेगा। जो अहंकार में घूम रहे हैं वे सुन लें कि जनता के हाथ में ताकत है और भाजपा देश में भी जीरो हो सकती है।"
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा "जनता के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। यह उसी का नतीजा है कि हम चार सीटों पर विजयी रहे हैं।"
आप विधायक राघव चड्ढा ने कहा "आप ने निर्णायक सेमीफाइनल जीत लिया है। 2022 में एमसीडी के फाइनल में जाने में लगभग एक वर्ष है। एमसीडी में भाजपा के 15 साल के भ्रष्टाचार विरोधी शासन को समाप्त करने का दिल्लीवासियों के लिए मौका है। राज्य सरकार में केजरीवाल, एमसीडी में केजरीवाल, फिर डबल इंजन की केजरीवाल सरकार चलेगी।"
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications