AAP ने BJP पर अस्पताल में 35 करोड़ रुपये के घोटाले का लगाया बड़ा आरोप, MCD चुनाव से पहले लड़ाई तेज

एमसीडी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच लड़ाई तेज हो गई है। आप विधायक आतिशी ने दिल्ली के एक सिविल अस्पताल में 35 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है।

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच लड़ाई तेज हो गई है। आप विधायक आतिशी ने दिल्ली के एक सिविल अस्पताल में 35 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। आतिशी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासित एमसीडी के अधीन आने वाले पूर्णिमा सेठी अस्पताल का इस्तेमाल 22 साल से भ्रष्टाचार के लिए धन जुटाने के लिए किया जा रहा है।

आप विधायक आतिशी मर्लेना

उन्होंने कहा कि अस्पताल 2005 में 6 करोड़ 70 लाख रुपये में बनना था, लेकिन बीजेपी 35 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद अब तक एमसीडी अस्पताल को के कामों को खत्म नहीं कर पाई है।
आतिशी ने आरोप लगाया कि पिछले 15 साल में बीजेपी ने सिर्फ दो काम किए हैं-भ्रष्टाचार और कुशासन। इस भ्रष्टाचार और कुशासन का खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है। इस भ्रष्टाचार और कुशासन का एक बहुत बड़ा प्रतीक कालकाजी में अर्धनिर्मित पूर्णिमा सेठी अस्पताल है।

'2015 में एमसीडी ने इस अस्पताल पर 35 करोड़ खर्च किए'

आप के मुताबिक, एमसीडी ने 2005 में पूर्णिमा सेठी अस्पताल का निर्माण शुरू किया था। यह 100 बेड का मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल होना था, जिसकी कुल लागत 6 करोड़ 70 लाख रुपये आंकी गई थी। लेकिन इसे पूरा किया जाना बाकी है। आतिशी ने कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य 2005 में 6 करोड़ 70 लाख रुपये में किया जाना था, जो 10 साल तक जारी रहा। लागत बढ़ती गई और फिर 2015 में एमसीडी ने इस अस्पताल पर 35 करोड़ खर्च किए।

bjp के 15 साल का कुशासन

उन्होंने पूछा कि यह राशि कहां गई? 35 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं, लेकिन अस्पताल अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। केवल ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल का उपयोग किया जा रहा है। दिल्ली के लोगों को आज भी मल्टीस्पेशलिटी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। यह भारतीय जनता पार्टी का 15 साल का शासन है।

यह भी पढ़ें- Telangana bypoll: मुनूगोड़े में KCR ने TRS की प्रतिष्ठा बचाई, लेकिन बीजेपी ने फूंक दिया है बिगुल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+