5 रुपए का किराया देकर रेलवे स्टेशन को बनया अपना घर

केरल से दिल्ली आए पीए शिवशंकर यहां काम सफाई का कैमिकल बेचते हैं। दिनभर तो उनका वक्त काम में गुजर जाता है, लेकिन रात गुजारने के लिए उन्हें ठिकाने की जरुरत थी। 77 साल के इस बुजुर्ग ने अपनी बुद्धिमता और समझदारी से रेलवे स्टेशन को ही अपना ठिकाना बना दिया। रोज का 5 रुपए किराया देकर शिवशंकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी रात गुजारते हैं। ये अनोखी खबर प्रकाश में तब ई जब दैनिक हिन्दुस्तान अखबार ने इस बुजुर्ग के बारे में अपने लिखा।
शिवशंकर 27 अप्रैल को केरल से दिल्ली आए। दिल्ली में उनके पास रहने का ठिकाना नहीं था। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले शिवशंकर ने अपनी हशियारी से दिल्ली रेलवे सटेशन को ही अपना घर बना लिया। वो हर रात 12:05 मिनट पर नई दिल्ली से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का स्लीपर क्लास का टिकट 5 रुपए में लेते है और स्टेशन के वेटिंग रुम में जाकर आराम से सो जाते हैं। लगातार ऐसा करने के बाद जब वेटिंग रपम अटेंडेंट ने उन्हें टिकट दिखाने को कहा तो उन्होंने उसे ये कहकर डांट दिया कि वो टिकट के बारे में पूछने को अधिकृत नहीं हैं। अटेंडेंट ने स्टेशन मास्टर को बुलाया तो उन्होंने अपनी होशियारी का परिचय देते हुए कहा कि वो 5 रुपए की टिकट के साथ स्टेशन पर 24 घंटे रहने के लिए मान्य है।
स्टेशन मास्टर ने उन्हें रेलवे के बदले हुए नियम के बारे में बताया तो उन्होंने रेलवे मंडल तक जाकर छानबीन कर ली। अधिकारियों ने जब उन्हें बदले हुए नियम के बारे में बताया तो उन्होंने वहां भी अपनी होशियारी दिखाते हुए रेलवे को ही असमंजस में डाल दिया। नियम समझाते हुए उन्होंने बताया कि 5 रुपए की टिकट का रिफंड 3 घंटे बाद नहीं होगा,लेकिन इसकी मान्यता 24 घंटे की हैं। बुजुर्ग के तर्क के सामने रेलवे नतमस्तक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications