71 साल के बुजुर्ग को प्यार में फंसाया, अश्लील बातें रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया

नई दिल्ली। 71 वर्षीय एक बुजुर्ग को एक महिला ने प्यार के जाल फंसाया, उनके साथ अश्लील बातें की। फिर उस कॉल को रिकॉर्ड करके उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। बुजुर्ग के पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।

crime

महिला ने कैसे बनाया एयरफोर्स के रिटायर अधिकारी को अपना शिकार

पूरा मामला दिल्ली के साउथ रोहिणी थाने का है, जहां रहने वाले एयरफोर्स के रिटायर अधिकारी सलमान खान (71) ने थाने में आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि सलमान से महिला की मुलाकात कुछ महीने पहले एक पार्क में घूमने के दौरान हुई। महिला ने सलमान से बातचीत के दौरान कहा कि उसे बड़े उम्र के लोगों और बुजुर्गों से बात करना अच्छा लगता है।

इस दौरान उनके बीच मुलाकात का सिलसिला बढ़ा तो महिला ने बुजुर्ग से प्यार का इजहार कर दिया। साथ ही उसने एक एनजीओ खोलने की बात भी सलमान से कही।

पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश तेज की

71 वर्षीय सलमान भी महिला की बातों में आ गए। उन्होंने बातचीत के दौरान पहले 20 हजार रुपये महिला के मांगने पर उसे दिए। इस बीच महिला बुजुर्ग से फोन पर बातें करने लगी।

सलमान ने पुलिस को बताया कि महिला ने फोन कॉल के दौरान उनकी अश्लील बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया, फिर उन्हें ब्लैकमेल करने लगी।

सलमान ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को महिला एक और शख्स के साथ उससे मिलने आई। महिला ने सलमान से मुलाकात के दौरान वो कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई और रुपयों की मांग की।

महिला ने साथी के साथ मिलकर की लूटपाट

इतना ही नहीं उस महिला ने सलमान से पर्स, अंगूठी समेत एटीएम से चालीस हजार रुपये निकलवा कर लूट लिए। इतना सब होने के बाद भी महिला ने सलमान से पचास हजार रुपये की मांग कर दी।

रिटायर अधिकारी सलमान के मना करने पर महिला की ओर से उन्हें धमकी भी दी गई। साथ ही कॉल रिकॉर्ड परिवार को भेजने की धमकी महिला ने दी।

फिलहाल सलमान की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई है। आरोपी महिला की तलाश के लिए लगातार तफ्तीश तेज कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+