दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 47 लोगों को हुआ कोरोना, 39 मरीज हुए स्वस्थ
नई दिल्ली, 30 सितंबर। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के नए केस सामने जाने लगे है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 47 नए कोविड मामले सामने आए है और 39 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस दौरान किसी भी कोविड पेसेन्ट की मौत की खबर सामने नहीं आई है।
Recommended Video

इन नए मामलों को मिलाकर अब दिल्ली में कोविड 19 के कुल 14,38,868 केस हो चुके हैं। वहीं कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 14,13,381है। दिल्ली में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 25,087 है। वर्तमान समय में दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले की कुल संख्या 400 है।
वहीं देश बात की जाए तो गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 23 हजार नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हुए है। सबसे डराने वाली बात ये है कि पिछले सप्ताह दर्ज किए गए कुल मामलों में से 60 फीसदी मरीज केरल के हैं और 40 प्रतिशत कोरोना मामले महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से है। केरल में शुरूआती दौर से कोरोना ने जो रफ्तार पकड़ी उस पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications