केजरीवाल की हेल्पलाइन पर एक दिन 4 हजार कॉल, पकड़े गये 53 भ्रष्टाचारी!

उन्होंने कहा कि कॉल की बाढ़ के कारण हालांकि केवल 824 कॉल को ही जवाब दिया जा सका। उन्होंने आगे बताया कि 53 कॉल भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों से संबंधित थे। केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने 'अच्छा' स्टिंग आपरेशन किया है जिसके लिए वे उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि 38 लोग स्टिंग आपरेशन करने के लिए सहमत हुए जबकि 15 ने ऐसा करने से मना कर दिया।
सीएम ने अपने दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अब दिल्ली के लोग राज्य सरकार के किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ इस हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस हेल्पलाइन का दुरूपयोग करता है तो उसे भी सरकार पकड़ेगी। हालांकि यह हेल्पलाइन नंबर सिर्फ सलाह के लिए है, शिकायत दर्ज कराने के लिए नहीं। केजरीवाल का मानना है कि इससे छोटे स्तर की रिश्वतखोरी पर लगाम लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications