दिल्ली में दरिंदगी: 3 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट से प्ले स्कूल में छेड़छाड़
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में दरिंदगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर इंसानियत पर से भरोसा उठ जाए। यहां के प्रशांत विहार में एक प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ छेड़खानी की गई। परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्ले स्कूल के अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के परिजनों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा भी किया मगर पुलिस ने मामले को काबू में कर लिया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन साल की बच्ची परिजनों के साथ प्रशांत विहार में रहती है। परिजनों ने कुछ माह पहले ही उसे एक प्ले स्कूल में दाखिला दिलवाया था। परिजनों के मुताबिक, गत बुधवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्ची की मां उसे स्कूल से घर लाने के लिए पहुंची। वहां बच्ची काफी रो रही थी। बच्ची को घर लाकर जब मां ने पूछा तो उसने बताया कि स्कूल में उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी की गई है।
इस
बात की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित बच्ची के परिजन उसे लेकर प्रशांत विहार थाने पहुंचे और शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने स्कूल अटेंडेंट अमित कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया।











Click it and Unblock the Notifications