91 सीटों पर मतदान के लिए दिल्ली समेत कई राज्य तैयार

गौरतलब है कि 14 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर गुरुवार को चुनाव संपन्न होगा। इन राज्यों में अंडमान निकोबार (1), बिहार (6), चंडीगढ़ (1), छत्तीसगढ़ (1), हरियाणा (10), जम्मू व कश्मीर (1), झाारखंड (4), केरल (20), लक्षद्वीप (1), मध्य प्रदेश (9), महाराष्ट्र (10), नई दिल्ली (7), उड़ीसा (10), उत्तर प्रदेश (10) प्रमुख रूप से शामिल हैं। लोक सभा चुनाव 2014 के साथ-साथ महाराष्ट्र की एक और उड़ीसा की 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव भी संपन्न होगा।
चुनाव आयोग के कड़े निर्देशों के बाद संबंधित सभी 14 राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। ऐसे में सुबह 7 बजे से मतदान किए जाने की प्रक्रिया को शुरु किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
