ये हैं वो 10 काम जो खुलेआम नहीं करती भारत की लड़कियां

नयी दिल्ली। आज का वक्त ऐसा है जहां कोई भी काम करने से लड़कियां झिझकती नहीं है। आज की तारीख में अगर कोई ये कहे कि ये काम लड़कियां नहीं कर सकती तो ये बेहद बेवकूफाना बात लगेगी। लेकिन लड़कियों ने खुद ऐसे 10 कामों की लिस्ट बनाई है जो वो सार्वजनिक जगहों पर नहीं कर सकतीं या करना नहीं चाहतीं।

ओल्ड दिल्ली फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली लड़कियां खुद उन चीजों के बारे में बता रही हैं जो वो सार्वजनिक जगहों पर नहीं कर सकतीं। ये वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है और लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में देखिए वो 10 काम जो लड़कियां सार्वजनिक तौर पर नहीं करना चाहती हैं।

पान की दुकान पर सिगरेट पीना

पान की दुकान पर सिगरेट पीना

लडकियां भले ही कितनी भी फैशनेवल क्यों ना हो जाए, लेकिन पान की दुकान पर खड़ी होकर सिगरेट पीने से अब भी घबराती है। ये काम आसानी से नहीं कर पाती है आज की लड़कियां।

लड़कियों को नहीं है पसंद

लड़कियों को नहीं है पसंद

इस वीडियो में शामिल सभी लड़कियां सार्वजनिक तौर पर पुरुषों द्वारा पेशाब करने को गलत मानती है और कहती है कि वो कभी भी ऐसा नहीं करेंगी। लड़कियां इसे हाईजीन के तौर से देखती है और कहती है कि ये हमारे देश की सुंदरता को खराब करती है।

सुरक्षा के लिए गलत

सुरक्षा के लिए गलत

वीडियो में शामिल सभी लड़कियां लोगों से लिफ्ट मांगने को गलत मानती है। खासकर अपनी सुरक्षा को लेकर वो इसे गलत मानती है।

सेफ्टी के लिए खतरा

सेफ्टी के लिए खतरा

घर में अकेले रहने पर किसी इलेक्ट्रिशियन या केवल ऑपरेटर को अटेंड नहीं करना चाहती है लड़की। वो मानती है कि वो उनके सेफ्टी के लिए खतरनाक है।

गलत अंडरगारर्मेंट दिखाना फैशन नहीं

गलत अंडरगारर्मेंट दिखाना फैशन नहीं

अक्सर देखा गया है कि लड़के खुश होने पर सार्वजनिक तौर पर अपना शर्ट उतार लेते है, लेकिन ये काम लड़कियां नहीं करना चाहती हैं। अंडरगारर्मेंट दिखाया या फिर शर्टलेस होना लड़कियां गलत मानती हैं।

ये काम नहीं करना चाहती लड़कियां

ये काम नहीं करना चाहती लड़कियां

लड़कियां रात में जैसे कि बस, मेट्रो इस्तेमाल नहीं करना चाहती है। वो इसे अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानती है।

आदत नहीं बदलना चाहते

आदत नहीं बदलना चाहते

लड़कियों को सार्वजिनक तौर पर पैर फैलाकर बैठना पसंद नहीं है। वो कहती है कि इस तरह से बैठना गलत है औरवो ऐसा कभी नहीं करना चाहती है।

आसानी से नहीं करती लड़कियां

आसानी से नहीं करती लड़कियां

हलांकि अब ये आम बात हो गई है, लेकिन अब भी लड़कियां इस काम को आसानी से नहीं कर पाती है। वीडियो में लड़कियां मानती है कि सार्वजनिक तौर पर वो शार्ट्स पहनना पसंद नहीं करती हैं।

आसानी से नहीं कर पाती ये काम

आसानी से नहीं कर पाती ये काम

दिल्ली की ये लड़कियां मानती है कि वो अकेले घूमने में हिचकती है। वो ऐसा करने में डरती है। वो सुरक्षा के हिसाब से इसे गलत मानती है और ऐसा करने से डरती है।

झिझकती है लड़कियां

झिझकती है लड़कियां

भारत भले ही आधुनिकता की ओर बढ़ चला हो, भले ही यहां लोग इतने भी फैशनेवल क्यों ना हो जाए, लेकिन वो कंडोम जैसी चीजें खरीदने से अब भी खबराती है और ये काम आसानी से नहीं कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+