Narsinghpur News: थाने में खड़ी गाड़ियां हैं या ड्रग्स की खदान? नरसिंहपुर में फिर 4.5 करोड़ की 'हशीश' बरामद
Narsinghpur News: एमपी के नरसिंहपुर में थाने में खड़े-खड़े कबाड़ हो चुकी दो ऐसी गाड़ियों से साढ़े चार करोड़ का हशीश बरामद हुआ, जो तीन साल पहले हशीश स्मलिंग में ही पकड़ी गई थी। उस वक्त 7 करोड़ की हशीश बरामद हुई थी। यह मामला जानकार हर कोई दंग है और कई सवाल भी उठाना शुरू हो गए हैं।
थाने में तीन साल से खड़ी दो चारपहिया वाहनों से करीब 4.5 करोड़ का हशीश बरामद हुई। पुलिस इस कार्रवाई के पीछे मुखबिर से सूचना मिलने के आधार पर दावा कर रही हैं। कबाड़ में तब्दील जैसी दोनों गाड़ियां 2020 में हशीश स्मलिंग के दौरान ही पकड़ी गईं थीं।

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने साल 2020 में हशीश स्मगलिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को पकड़ा था। इस दौरान नेपाल से चेन्नई लाई जा रही हशीश को DRI की टीम ने जब्त किया था। उस समय करीब 7 करोड़ की हशीश बरामद हुई थी।
जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले जब कार्रवाई हुई थी, तब हशीश नेशनल हाईवे 44 के रास्ते से चेन्नई ले जाई जा रही थी। पुलिस के उस एक्शन के बाद स्मगलिंग में जब्त दोनों चारपहिया वाहनों को थाने में खड़ा किया गया था। अब करीब ढाई साल बाद इन गाड़ियों से फिर से हशीश बरामद हुआ है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा ने बताया कि स्मगलिंग में अरेस्ट आरोपियों के घरवालों ने जब्त गाड़ियों की सुपुर्दगी के लिए आवेदन दिया था। जिसके बाद पुलिस को मुखबिरों से खबर लगी कि गाड़ियों में अभी भी करोड़ों की हशीश रखी हैं। इसके बाद जब दोनों जब्त गाड़ियों की फिर तलाशी ली तो उसमें साढ़े चार करोड़ की हसीश और मिली। लोगों के मन में सवाल उठ रहे है कि जब तीन साल पहले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तो क्या उस वक्त वाहनों की तलाशी में लापरवाही बरती गई? या फिर इसके बरामदगी के पीछे कोई और दूसरा राज हैं।












Click it and Unblock the Notifications