बिहार में चरम पर अपराध, नालंदा में दो दिन में दूसरा मर्डर, हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस
नालंदा, 15 मई: बिहार में लगातार क्राइम ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ऐसा कोई भी दिन नहीं है, जब राज्य में हत्या, लूटपाट, चोरी-डकैती की खबर सामने नहीं आती हो। अब नालंदा जिले में दो दिन में दूसरी हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई, जिसके बाद बिहार पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ चुकी है। रविवार को एक युवक को बदमाशों ने गोलियों से भूना दिया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात रसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव के पास की है, जहां मृतक की पहचान विकास कुमार (30) के रूप में हुई। युवक घोंसी थाना क्षेत्र बेलाय गांव जहानाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। वारदात के मुताबिक युवक स्कूटी पर सवार होकर चंदकुरा गांव अपने ससुराल जा रहा था, जहां रास्ते में घातकर बैठे स्कार्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके गोलियों से भून दिया।
फिलहाल युवक की हत्या के पीछे क्या वजह है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही हत्या का केस दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है। बता दें कि दो दिन में दूसरी हत्या की वारदात है। इससे पहले जिले के बिंद थाना क्षेत्र मकनपुर गांव में एक और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 23 वर्षीय युवक राजबल्लभ यादव एक झगड़े में बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे गोली मार दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications