बिहार: नालंदा में ट्रक ने दुकानों में घुसकर लोगों को कुचला, 8 की मौत, CM ने दिलाई 4-4 लाख मदद

नालंदा। होली से पहले बिहार के नालंदा जिले में एक ट्रक ने कहर ढहाया। तेज रफ्तार ट्रक तेल्हाड़ा में सड़क से लगी दुकानों में घुस गया। दुकानों में घुसने से पहले ट्रक ने सड़क किनारे फल-सब्जी की दुकान लगाने वालों को कुचला और फिर दीवार से टकरा कर मिठाई दुकान में खड़े-बैठे लोगों को भी रौंद दिया। इस घटना में 8 लोगों की जान चली गई। वहीं, काफी लोग घायल हुए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने हर मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए मदद की घोषणा भी की। नालंदा नीतीश का गृहनगर बताया जाता है।

horrific accident in Bihars Nalanda District, 8 people lost lives, Several Injured as Truck Rams into Roadside Eatery

नालंदा में जानलेवा हादसा, भीड़ ने वाहन फूंके
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने लाशें उठवाईं। उधर, घटनास्थल गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर उस ट्रक में आग लगा दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के ताड़पर मोहल्ले में हुई है। पहले 6 शवों को निकाला गया था। बाद में मृतकों की संख्या और बढ़ी। कई लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। खबर मिली है कि, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को तो फूंका ही, पुलिसकर्मियों पर भी जमकर ईंट-पत्थर फेंके।

horrific accident in Bihars Nalanda District, 8 people lost lives, Several Injured as Truck Rams into Roadside Eatery

SI समेत 5 पुलिसकर्मी जख्मी
भीड़ ने 50 मीटर दूर तेल्हाड़ा थाने में घुसकर पुलिस की 8 गाड़ियों को फूंक दिया। उधर, जिस ट्रक ने सड़क किनारे की दुकानों के लोगों को कुचला था, उस ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। एक वृद्ध ने बताया कि, मारे गए लोगों की संख्या 8 से ज्यादा हो सकती है, क्योंकि कई लोग कुचले पड़े हुए थे। ट्रक की टक्कर से दुकानें तहस-नहस हो गईं थीं। पता चला है कि, बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+