'तुम्हारे दिन पूरे हो गये हैं तुम्हे जान से उड़ा दिया जाएगा'
नागुपर। एक के बाद एक मंत्रियों को धमकी भरे फोन आने का सिलसिला नहीं थम रहा है। इस बार महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री एकनाथ शिंदे को धमकी भरा फोन आया है। शिंदे को जान से मारने की धमकी दी गयी है। शिंदे ने इसकी जानकारी नागुपर कमिश्नर को दी है और पुलिस इस मामले की जांच में शुरु कर दी है।

एकनाथ शिंदे शिवसेना के विधायक हैं और पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं। शिंदे को फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारे दिन पूरे हो गये तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। यही नहीं धमकी देने वाले ने कहा कि तुम अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हो जान से जाओगे। वहीं नागपुर के कमिश्नर एके पांडे ने कहा कि इस फोन काल की जांच की जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले सख्श की गिरफ्तारी होगी।
आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी जान से मारने की धमकी दी गयी थी। उनसे कहा गया था कि तुम मुसलमान होकर भाजपा में क्या कर रहे हो। बताया गया कि फोन दुबई से आया था और काल करने वाले ने खुद को भाई बताया था।












Click it and Unblock the Notifications