नागपुर: ट्रेन में 4 औरतों पर महिला कांस्टेबल को हुआ शक, अंडरगार्मेंट्स में रखी थीं 384 शराब की बोतलें
Nagpur news, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने चार महिलाओं को शराब तस्करी के लिए गिरफ्तार किया है जो अनूठे तरीके से रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को चकमा देखकर अपने कपड़ों में शराब की बोतलें छुपाकर ट्रेन में सफर कर रही थीं। दरअसल महिला प्रधान आरक्षक ने अपनी आरपीएफ की टीम के साथ सुबह स्टेशन पर खड़ी ट्रेन नंबर 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच में चेकिंग की।

महिलाओं के पास आ रही थी शराब की बू
चेकिंग के दौरान 4 महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दीं जिनके आसपास शराब की बदबू आ रही थी। हेड कॉस्टेबल ने महिलाओं से पूछताछ की जिसके बाद उनपर शक होने लगा और चारों को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ थाना नागपुर ले जाया गया।

लहंगा के अंदर शॉर्ट्स पैंट में रखी थी बोतलें
थाने में कड़ी पूछताछ के बाद महिलाओं की सारी करतूत सामने आ गई जिसने सभी को चोंका दिया। दरअसल ये सभी महिलाएं साड़ी के नीचे लहंगा पहने हुए थीं और लहंगा के अंदर शॉर्ट्स पैंट में जेब बनाकर उसमें शराब की बोतलें रखी हुई थीं। तालशी के बाद महिलाओं के पास से मध्यप्रदेश राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब की 384 बोतलें मिलीं जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस ने की सख्ती से पूछताछ
पकड़ी गई महिलाओं के नाम राखी, रेखा, रेखा, बिजली है। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद इस गिरोह का पर्दाफाश किया है।
ये भी पढ़ें-पुणे: क्राइम पेट्रोल देख बेटी ने बनाया ऐसा प्लान, मां-बाप भी खा गए धोखा












Click it and Unblock the Notifications