मुजफ्फरपुरः अनियंत्रित ट्रक ने बस के पीछे खड़े 14 लोगों को रौंदा, 4 की मौत और 10 घायल

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर के पानापुर ओपी के नडियार गांव के पास एनएच 28 पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वेस्ट एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।

road accident many people died and injured clash between truck and bus

बस में बाराती सवार थे। बताया जा रहा है कि गयाघाट से मोतीपुर क्षेत्र में बस से बारात आई हुई थी और लौटते वक्त एक होटल पर बस रुकी थी। बस के पीछे भी कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने खड़े लोगों को कुचल दिया और बस में जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त होकर वहीं पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गया है।

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। NH 28 पर एक लेन में आवागमन बाधित है, जिसे चालू कराने में पुलिस जुटी हुई है। घटना की सूचना पीड़ित परिवारों को दे दी गई है। हादसे को लेकर एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग जनकसिंह टोला गांव से मोतिहारी के ढाका में बारात गई थी। वहां से बारात लौट रही थी।

इस बीच नरियार में बस का एक टायर पंचर हो गया। फोरलेन पर ही बस को बिना सड़क किनारे किये चालक सुबह चार बजे पहिया बदलने लगा। इस दौरान कुछ लोग बस से उतर गए। इसके बाद वहां कुछ लोग खड़े होकर पंचर बनाते हुए देखने लगे और कुछ लोग बस के आसपास टहल रहें थे। इसबीच एक तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक ने बस को पीछे से ठोकर मार दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+