मुजफ्फरपुरः खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, तीन बच्चों सहित मां की मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के नंदना गांव में सोमवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में मां सहित तीन बच्चे झुलस गए। इलाज के दौरान तीनों बच्चों के साथ देर रात एसकेएमसीएच में घायल मां की भी मौत हो गई। हादसे में दो भाई और एक बहन की मौत हुई है। वहीं घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतकों में 6 वर्षीय दीपांजलि, 5 वर्षीय आदित्य कुमार, 3 वर्षीय विवेक कुमार, 27 वर्षीय मां शोभा देवी शामिल है। मृतका का पति अशोक साह दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है। पति को घटना की सूचना दे दी गई है।

cylinder blast three chidlren and mother died

सोमवार की शाम को खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मीनापुर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों की मौत इलाज के दौरान हुई। वहीं देर रात को मां ने भी दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

भागलपुर में युवक की मौत

वहीं भागलपुर जिले के कजरैली बाजार में सोमवार रात को डॉक्टर से इलाज कराकर लौट रहे युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नंदु दास के रूप में हुई है। नंदू भागलपुर में चिकित्सक से इलाज कराकर अपने घर बैजनाथपुर करहरिया, सजौर जाने के लिए ऑटो खोज रहा था। अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिर गया और मौके पर मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंचे कजरैली पुलिस के गश्ती अधिकारी हरेराम सिंह मौके पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+