Tandav को लेकर मुजफ्फरपुर में 32 नामजद सहित 96 लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज
Tandav Controversy मुजफ्फरपुर। अमेजन प्राइम वीडियो ( OTT Platform ) पर प्रसारित हिंदी वेब सीरीज तांडव ( Tandav ) को लेकर फिल्म स्टार सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ), डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, कृतिक अवस्थी सहित फिल्म में शामिल सभी लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुजफ्फरपुर ( Muzaffarpur ) के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में फिल्म तांडव को लेकर 32 नामजद समेत 96 फिल्मी हस्तियों पर CJM की कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है।
Recommended Video

परिवाद संख्या 173/2021 में दर्ज मुकदमे में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने आरोप लगाया है कि तांडव के फिल्मांकन में इन लोगों ने हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। दायर परिवाद के अनुसार इस वेब सीरीज में भगवान श्री राम और भगवान शंकर को लेकर जिस तरह से चित्रण किया गया है, वह हिंदू भावनाओं को भड़काने वाला है। इससे समाज में जातीय उन्माद और विद्वेष पैदा होगा।
परिवादी अधिवक्ता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी से मांग की है कि इन्हें समन जारी कर हाजिर कराया जाए और विधिवत सुनवाई कर सजा सुनाई जाए। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा का आरोप है कि हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित करने के उद्देश्य से यह फिल्म बनाई गई है। इसमें जात-पात को लेकर हमला किया गया है।
बता दें कि यह मुकदमा भारतीय दंड विधान की धारा 295 क, 298, 504, 153, 153 क और 120बी के तहत दर्ज कराया गया है। CJM की अदालत ने इस मुकदमे की सुनवाई के लिए 23 जनवरी की अगली तारीख तय की है। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा है कि उन्होंने यह वेब सीरीज देखी। वह हिन्दू हैं और इसमें उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ देखना उन्हें कतई स्वीकार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications