VIDEO: कार की सनरूफ से निकलकर डांस कर रही थी दुल्हन, पलक झपकते ही मातम में बदला शादी का जश्न
watch video of accident while bride dancing on car sunroof: मुजफ्फरनगर। शादी के जोड़े में ब्लैक चश्मा लगाए दुल्हन हाईवे पर कार के सनरूफ से निकलकर डांस कर रही थी। दुल्हन के साथ ही सड़क पर दर्जनों बाराती भी डांस में मशगूल थे, तभी एक तेज रफ्तार कार आती है दर्जनों लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है। दुल्हन के साथ डांस कर रहे कई लोग हवा में उछलते हुए दूर जाकर गिरते हैं और शादी का जश्न मातम में बदल जाता है। दिलदहला देने वाली इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। दुल्हन के डांस का वीडियो बना रहे किसी शख्स के मोबाइल में पूरी घटना कैद हो गई।
Recommended Video

दुल्हन अपनी कार की सनरूफ से बाहर निकलकर कर रही थी डांस
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी अंशुल की बरात सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर से शेरनगर गांव में गई थी। इस दौरान हाईवे पर बरात की चढ़त हो रही थी। दुल्हन अपनी कार की सनरूफ से बाहर निकल के डांस कर रही थी। उसके दोस्त-रिश्तेदार धीमे-धीमे चल रही कार के साथ नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। हाईवे पर गांव बीबीपुर के पास तेज रफ्तार कार बारातियों में जा घुसी। इससे वहां कोहराम मच गया। तेज रफ्तार कार ने एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों को रौंद दिया।

एक व्यक्ति की मौत, 13 बाराती घायल
कार की टक्कर से कई लोग हवा में उछलते हुए दूर सड़क पर जाकर गिरे। हादसे में 13 बाराती घायल हो गए हैं। इसके अलावा एक शख्स की मौत हो गई है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची नई मंडी पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक व्यक्ति का नाम प्रमोद बताया जा रहा है। मृतक व सभी घायल गांव बहादरपुर के रहने वाले हैं।

शादी में हर्ष फायरिंग में दूल्हे को लगी गोली
उधर, तिवाती थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक गोली दूल्हे को लग गई। गोली लगने से दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे मेरठ अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। दूल्हे के मामा द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई गई थी। मामले में पुलिस ने किसी तरह की सूचना से इनकार किया है।
-
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications