अपने गांव में फावड़ा लेकर खेत में काम करते नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, देखें VIDEO
मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों उत्तर प्रदेश में अपने गांव बुढ़ाना में समय बिता रहे हैं। जहां एक ओर बॉलीवुड के कई एक्टर्स घरों में कैद हैं, अपने घरों और फिल्म सेट्स को याद कर रहे हैं वहीं नवाजुद्दीन अपने गांव में खेतों में दिन गुजार रहे हैं।नवाजुद्दीन ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने खेत में काम करते नजर आ रहे हैं। बता दें, नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, नवाज की पत्नी ने उन्हें तलाक के नोटिस भेजे थे। इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने उनके भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। अब नवाजुद्दीन का खेतों में काम करते हुए वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है।
Recommended Video

फैंस को पसंद आ रहा नवाज का देसी अंदाज
नवाज ने अपना यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह खेत में काम करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह वहीं खेत में जमा हुए पानी से अपना हाथ और पैर साफ करते हैं। उन्होंने किसानों की तरह ही सिर पर कपड़ा भी बांध रखा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'आज का काम हो गया।' वीडियो में नवाज का देसी अंजाद देखकर उनके फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

ईद से पहले परिवार के साथ घर आए थे नवाजुद्दीन
बता दें, एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ईद से कुछ दिनों पहले अपने परिवार के साथ गांव बुढाना गए थे। उनके भाई ने बताया था कि उनकी बहन के निधन के बाद उनकी मां की तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसके कारण वह लोग गांव चले गए थे। इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने उन्हें शादी के 11 साल बाद तलाक के नोटिस भेजे। यही नहीं आलिया ने नवजा के परिवार पर गंभीर आरोप भी लगाए। आलिया सिद्दीकी ने इटंरव्यू में कहा था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कई बार दूसरे स्टार्स के सामने उनकी बेइज्जती की है।

पत्नी ने तलाक और मेंटेनेंस की मांग की है
आलिया के वकील अभय सहाय ने कहा था, 'मेरी क्लाइंट आलिया ने 7 मई को एक लीगल नोटिस अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को भेजा है, जिसमें तलाक और मेंटेनेंस की मांग की है।' उन्होंने बताया था कि नोटिस में लिखी गई बहुत सी बातें बेहद कॉन्फिडेंशल और सेंसटिव हैं और यह नोटिस 7 मई को ईमेल और व्हॉट्सएप के जरिए भेजा गया है।
-
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications