यूपी के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे 4 युवकों की मौत, दो घायल
मुजफ्फरनगर, 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने चार युवकों की जान ले ली। युवक कार में सवार थे और हरियाणा से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।

हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे युवक
पुलिस के मुताबिक, सभी युवक कार में सवार होकर हरियाणा से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
डिवाइडर से टकराने पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले मनीष पुत्र रणधीर, रविंद्र पुत्र विजेंदर, साहिल पुत्र सुखबीर, प्रिंस चौहान पुत्र सत्य प्रकाश की सड़क हादसे में मौत हुई है। रोहित पुत्र मुकेश व प्रिंस पुत्र राज सिंह हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी युवक गुरुग्राम के मौला हेड़ा पालम विहार के रहने वाले हैं। ये सभी सफारी कार से हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे। मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में वहलना चौक के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications