यूपी: महज 5 दिन की शादी में पत्नी से इस कदर तंग हुआ युवक, उठाया रौंगटे खड़े करने वाला कदम
यूपी: महज 5 दिन की शादी में पत्नी से इस कदर तंग हुआ युवक, उठाया रौंगटे खड़े करने वाला कदम
मुजफ्फरनगर, 20 नवंबर: खबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से है। यहां एक 23 वर्षीय युवक ने शादी के महज पांच दिन ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवक की बहन ने उसकी पत्नी व अन्य ससुरालजनों के खिलाफ कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये मामला मुजफ्फरनगर जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के चूनसा गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, प्रयास (23) की शादी 14 नवंबर को कोमल पुत्री चंद्रपाल सिंह निवासी पतला खानपुर थाना निवाड़ी जिला गाजियाबाद के साथ हुई थी। युवक की बहन सीमा ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी कोमल ने शादी के दो दिन बाद अपने भाई नितिन को फोन कर बुलाया था। अपने भाई को प्रयास के बारे में गलत बातें बताईं।
नितिन व कोमल ने प्रयास मलिक के साथ गाली-गलौज करते हुए देख लेने व जान से मारने की धमकी दी थी। कोमल अपने भाई के साथ अपने मायके चली गई थी। इतना ही नहीं, कोमल फोन पर प्रयास को गंदी-गंदी गालियां दी और प्रताड़ित किया। इससे परेशान होकर प्रयास मलिक ने अपनी बहनों को बुलाया और सारी बात बताई। उसने बताया मेरे साले विपिन, नितिन व साली ममता और मेरी पत्नी कोमल ने फोन पर प्रताड़ित किया है। जिससे परेशान होकर मैंने सल्फास का सेवन कर लिया है। मुझे बचा सको तो बचा लो।
वहीं उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसको शामली के प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां पर शामली पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए। इलाज के दौरान प्रयास की मौत हो गई। बाबरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। प्रयास तीन बहनों का अकेला भाई था। माता-पिता का पहले ही निधन हो गया था। युवक की बहन सीमा ने थाना बाबरी में अपनी भाभी व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के अधार पर बाबरी पुलिस ने पत्नी कोमल, साली ममता व दो साले नितिन विपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications